स्वामी विवेकानंद के विचारों पर राष्ट्रीय स्तर पर लेख लेखन प्रतियोगिता

आज़मगढ़।संवाददाता।

भारतीय शिक्षण मण्डल के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के ऊपर राष्ट्रीय स्तर पर एक लेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय है- *विकसित भारत:स्व का बोध(स्वामी विवेकानंद की दृष्टि में)* इस प्रतियोगिता में स्नातक,परास्नातक, पी0-एच डी0 के छात्र छात्राओं के अतिरिक्त युवा अध्यापक भी भाग ले सकते हैं। ई मेल के द्वारा लेख भेजने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है।विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

शनिवार को महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय के मा0 कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने भारतीय शिक्षण मण्डल गोरक्ष प्रान्त के युवा गतिविधि सह प्रमुख,लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो0 देवेन्द्र सिंह, प्रो0 वन्दना पाण्डेय,प्रो0 अरुण कुमार सिंह,डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह,डॉ0 अखिलेश त्रिपाठी, आशुतोष माहेश्वरी एवं अन्य प्राध्यापकों के साथ प्रतियोगिता का पोस्टर रिलीज़ किया।

अपने उद्बोधन में मा0 कुलपति ने कहा कि, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्व का जागरण आवश्यक है और स्व के जागरण के लिए स्वामी विवेकानंद जी के प्रज्ञा प्रवाह का आश्रय लेना सर्वोत्तम है।युवा पीढ़ी के नैतिक,चारित्रिक और सांस्कृतिक सुदृढ़ीकरण के लिए इस प्रतियोगिता के माध्यम से, उनके विचारों के पुनर्जागरण की आवश्यकता है।

लेख को bsmgoraksh@gmail.com पर 30 जनवरी तक भेज सकते हैं।प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट लेखों का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित श्रेष्ठ लेखों का प्रकाशन भी किया जाएगा। लेख-प्रेषण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारतीय शिक्षण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.bsmbharat.org पर उपलब्ध हैं।

पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ0 महेश कुमार श्रीवास्तव,डॉ0 देवेन्द्र पाण्डेय,डॉ0 सत्यम त्रिपाठी, डॉ0 ऋतम्भरा, डॉ0 तृषिका,विपिन शर्मा,भूपेंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *