सीएमओ कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
आजमगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ माने जाने वाली 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर आज गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में सीएमओ डॉक्टर एन. आर. वर्मा उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए. के. चौधरी और डॉक्टर उमा शरण पांडे 108 & 102 एंबुलेंस सेवा के पदाधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और अपनी ड्यूटी के प्रति सजगता और समर्पण दिखाने वाले कर्मचारियों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया इसमें 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर शिव प्रकाश सिंह, जिला प्रभारी अजय कुमार राय और 108 & 102 एम्बुलेंस के ईएमटी और पायलट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर सम्मानित किए गए कर्मचारियों में अजय कुमार, अंकुर वर्मा, अशोक चौरसिया, राजेश कुमार, गुंजन कनौजिया, अमरजीत चौहान, ममता, आदित्य कुमार, वीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, अमित कुमार, बलराम तिवारी और मोहम्मद असगर खान को सम्मानित किया गया
