आजमगढ़।

कैंसर पीड़ित अमरजीत यादव का दिल्ली में इलाज के दौरान 27 जनवरी 2026, मंगलवार को निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

दिवंगत अमरजीत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को विकासखंड पल्हनी के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बाबूगढ़ कोऑर्डिनेटर सहित विकासखंड पल्हनी के समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव ने अपने साथियों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, सेक्टर प्रभारी राजबहादुर चौधरी, अनिल मौर्य, रामाश्रय कुमार, वीरेंद्र कुमार, बृजेश यादव, संजय राम, संजय कुमार, सीमा मौर्य, अभय चौहान, रतन यादव, सभाजीत यादव, उमेश यादव, भगवान मौर्य, सुनील यादव, जागृति, अनिल कुमार, विपिन कुमार, सुरेंद्र यादव, चंदन सहित विकासखंड पल्हनी के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने अमरजीत यादव के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *