आजमगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोगों से निस्तारण के उद्देश्य से यह अभियान तेज़ी से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत मुंडा में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालियों की साफ-सफाई, कूड़ा-कचरा हटाने, झाड़ू लगाने तथा चुना का छिड़काव किया गया, जिससे मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, जिससे डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

ग्राम पंचायत मुंडा, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़ में चल रहा यह अभियान शासन की मंशा के अनुरूप जनपद को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *