आजमगढ़। आदर्श पब्लिक स्कूल, नरेहथा चक्रपानपुर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से हुई, जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती भावना सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने और विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

अकादमिक हेड श्री अमित सिंह ने कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा और संस्कार ही विद्यार्थियों की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को भावुक और आनंदमय बना दिया। सीनियर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में निदेशक श्री राहुल सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं एवं जीवन की नई शुरुआत के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। भावुक विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *