जनपद आजमगढ़ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष साफ-सफाई की जा रही है। जहां-जहां शादी-विवाह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहां प्रांगण और सड़कों के दोनों किनारों पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

मौसम में फैल रहे विभिन्न प्रकार के रोगों के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने-अपने गांव और घर के आसपास साफ-सफाई रखें और गंदगी न फैलने दें, ताकि बीमारियों से बचाव हो सके।

आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत एकरामपुर, विकासखंड पल्हनी में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गुलाब चौरसिया और अभय चौहान ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

गुलाब चौरसिया ने कहा, “आज तुम संघर्ष में हो, कल तुम सफलता में होंगे। बस एक बात याद रखना, हार मान लेना ही असली हार है।”

स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद में यह अभियान लगातार जारी है, जिससे गांवों को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *