महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जनपद आजमगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा शिव मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की जा रही है।

14 फरवरी 2026 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर भंवरनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास की सड़कों के दोनों किनारों पर झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया तथा दवा का छिड़काव किया गया, ताकि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसी प्रकार सभी ग्राम पंचायतों में जहां-जहां भगवान शिव के मंदिर स्थित हैं, वहां विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।

“मेरा ग्राम पंचायत, हाट-बाजार, टोला-मोहल्ला, मेरा देश-मेरा प्रदेश स्वच्छ और सुंदर रहे” के संकल्प के साथ ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। “हम सबने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” के नारे के साथ अभियान को गति दी जा रही है।

आज के अभियान में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, जागृति प्रसाद, कमलेश कुमार, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, अहसान, रियाजुद्दीन, नर्मदा गौर, लीलावती, महादेव यादव, इरशाद आलम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *