रोगों की रोकथाम के लिए विद्यालय परिसर और सड़कों की पटरी पर चला स्वच्छता अभियान
आजमगढ़। जनपद में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक कदम स्वच्छता की ओर” अभियान के तहत व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से सफाई कार्य किया जा रहा है।
वर्तमान में फैल रहे विभिन्न रोगों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके। इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर काशीराम आवास, चकगोरया में विद्यालय के प्रांगण, सड़क के दोनों पटरी पर झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया तथा घास की कटाई की गई।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे इस अभियान में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।
