तहबरपुर / पल्हनी / आजमगढ़।
विकासखंड तहबरपुर में तैनात कर्मचारी लालजी विश्वकर्मा के भतीजे के आशीर्वाद समारोह एवं बहूभोज कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में नवदंपति को गुलदावरी का पौधा भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहे और वे दोनों हमेशा हंसी-खुशी, प्रेम और आपसी समझ के साथ जीवन व्यतीत करें। साथ ही भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि नवदंपति पर सदैव उनकी कृपा बनी रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, कार्यालय सचिव अशोक कुमार, लल्लन यादव, सभा जीत यादव, अमित कुमार, छविनाथ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोजापुर, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़ में 27 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
