आजमगढ़। स्प्रिंग फील्ड्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
प्रदर्शनी में टीचर स्नेहा मैम, किरन मैम, कीर्ति मैम, नीलू मैम सहित अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से समझाया।
प्रदर्शनी में अपेच्छा और सिद्धी द्वारा “चन्द्रयान” मॉडल, रिद्धी द्वारा “पेंडुलम”, फलक द्वारा “प्लांट सेल”, शुभम द्वारा “डीएनए स्ट्रक्चर”, आलिया द्वारा “सोलर पैनल”, आयुष एवं शौकीन द्वारा “ज्वालामुखी”, काव्या द्वारा “हार्ट सर्कुलेशन”, शिवम एवं दिव्यांशु द्वारा “किडनी सर्कुलेशन”, वासु द्वारा “मैप एवं कैपिटल”, छवि द्वारा “ग्लोबल वार्मिंग”, दिवांशी द्वारा “विंड मिल”, विख्यात द्वारा “सोलर सिस्टम” तथा गीतांश द्वारा “अर्थ मैप” के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।
अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलता है।
