आजमगढ़। संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार साफ-सफाई और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 7 मार्च 2026 को जुनैदगंज चौराहे से भंवरनाथ मंदिर तक तथा शिवराज मैरिज हॉल के आसपास सड़क के दोनों पटरी पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा घास की कटाई की गई, झाड़ू लगाकर कूड़ा हटाया गया तथा चुना और दवा का छिड़काव कर क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का कार्य किया गया।

सफाई कर्मचारियों द्वारा बाजार, टोला और मोहल्लों में भी साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में लगातार अभियान चलाकर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं, जिससे गांव, बाजार और मोहल्ले स्वच्छ व सुंदर बने रहें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी रामाश्रय कुमार, जागृति प्रसाद, ज्ञान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, मूलचंद चौहान सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। यह अभियान शिवराज मैरिज हॉल, जुनैदगंज (जनपद आजमगढ़) क्षेत्र में चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *