आजमगढ़। अटेवा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं शिक्षक बीना गौतम के गृह प्रवेश कार्यक्रम के अवसर पर अटेवा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव उनके पैतृक आवास कोल बाज बहादुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुलदाउदी का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी किसी कार्यक्रम में जाएं, वहां के लोगों को पुरानी पेंशन बहाली की मांग के बारे में जरूर बताएं। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और अंततः पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही रहेंगे।

इस अवसर पर आयोजित गृह भोज कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार, अटेवा के कोषाध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, मंत्री मनोज मौर्य, दिनेश कुमार यादव, संदीप यादव, जोगिंदर यादव, गुलाब चौरसिया, अखिलेश कुमार यादव, बृजेश चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

जय युवा, जय अटेवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *