आजमगढ़। विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जी.के. शर्मा की अध्यक्षता में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

समारोह में बनारस से आए कर्मचारी प्रतिनिधियों सहित विकास भवन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद, हनुमान प्रसाद गॉड, कोषाध्यक्ष मुन्नू लाल रावत, जगदीश प्रसाद शर्मा, सोमनाथ सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, विपिन कुमार चौबे, रोहित राम, बाल विकास विभाग के संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *