आजमगढ़, 9 मार्च।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद आजमगढ़ में जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों, हाट-बाजार, टोला और मोहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे जनपद के गांव, हाट-बाजार, टोला और मोहल्ले स्वच्छ व सुंदर बने रहें।
इसी क्रम में सोमवार 9 मार्च 2026 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर नेहरू हाल परिसर के आसपास सड़क की दोनों पट्टियों पर झाड़ू लगाई गई, घास की कटाई की गई तथा चुने का छिड़काव किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कार्य किया गया।
इस दौरान स्वच्छता अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, बृजेश यादव, विनोद कुमार, नंदू, सत्य प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अभियान नेहरू हाल परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया।
