पोलियो बूथ का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर शासन द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10 दिसंबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पर स्थापित पोलियो बूत का उद्घाटन स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भानु प्रताप चौहान तथा श्री सिकंदर प्रसाद कुशवाहा के कर कमल द्वारा फीट को काटकर एवं 5 साल से छोटे दो दो बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया आज पूरे भारतवर्ष में पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस के दिन 5 साल से छोटे सभी बच्चों को पोलियो बूथों पर पोलियो कर्मी द्वारा पोलियो की दो बूदें दवा पिलाकर प्रतिरक्षित किया जा रहा है उसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर कुल 101 बूथ पर 32639 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके क्रम में आज 10 दिसंबर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के अंतर्गत सभी 101 बूथों का संचालक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत के नेतृत्व में हो चुका है जिसमें डॉक्टर मोहम्मद अजीम डॉक्टर प्रमोद कुमार यादव प्रतरक्षण अधिकारी मुकेश मौर्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री एम एल अग्रहरि सहित सभी चिकित्सा अधिकारी सेक्टर अधिकारी पोलियो पर्यवेक्षक क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं
