सिधारी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में एक आरोपी को लगी पैर में गोली, जिला अस्पताल में लाया गया
आजमगढ़ के सिधारी थाना पुलिस के साथ बदमाश की मुठभेड़ हो गई। घटना में एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी आशीष पुत्र अशोक को पैर में गोली लगी है।
