जनपद आजमगढ़ में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान अनुसूजा मौर्य की देखरेख में हरिजन बस्ती में नाला एवं नालियों की सफाई की गई। सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
इस दौरान गुलाब चौरसिया ने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे सभी को अपनाना चाहिए। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती और स्वच्छता से ही बीमारियों से बचाव संभव है।
अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, राम भजन, महेंद्र कुमार शर्मा, जागृति प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
