डीपीआरओ के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर की साफ-सफाई

आजमगढ़। जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर नवरात्र के पावन अवसर पर विकासखंड पल्हनी के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 24 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत मुंडा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक साफ-सफाई की गई।

मां दुर्गा की स्थापना स्थलों, डीह व काली स्थानों के आसपास विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही मुख्य मार्गों के दोनों किनारों पर भी सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वर्तमान समय में फैल रही विभिन्न बीमारियों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान मौजूद गुलाब चौरसिया ने कहा कि जीवन में सफलता और असफलता के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। जीत मिलने पर घमंड नहीं करना चाहिए और हार मिलने पर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते रहना चाहिए।

इस स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, रागिनी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *