नर्सरी से कक्षा-9 व 11 तक के छात्रों को मेडल, प्रमाण-पत्र व उपहार देकर किया गया सम्मानित

आजमगढ़ के जाफरपुर स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा-9 एवं कक्षा-11 तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा-फल (Annual Result Card) वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न कक्षाओं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। बालवाटिका-1 में प्रणव दूबे ने 92.25% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मोहम्मद अज़ान द्वितीय रहे। बालवाटिका-2 में मोहम्मद अर्श ने 96.50% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालवाटिका-3 में सत्यम यादव 98.13% के साथ अव्वल रहे।

कक्षा-1 में ईशानी राय ने 99.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं श्रीयांशी यादव द्वितीय और रिवान अहमद खान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-2 में जोहेब अली खान ने 99.13% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा-3 में अथर्व उपाध्याय प्रथम, सृजन प्रताप सिंह द्वितीय और रूद्र आशीष यादव तृतीय रहे।

कक्षा-4 में अयान अहमद खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रेयांश गुप्ता द्वितीय और अनुष्का यादव तृतीय रहीं। कक्षा-5 में प्रतीक रंजन प्रथम, इशिता यादव द्वितीय एवं आयुशी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा-6 में अभिनव गुप्ता ने 99.14% अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

कक्षा-7 में आर्यन यादव प्रथम, हादिया फातिमा द्वितीय एवं अंश कुमार वर्मा तृतीय रहे। कक्षा-8 में साक्षी यादव प्रथम, श्रेयांश राय द्वितीय और प्रतीक यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-9 में अंशिका यादव ने 96.60% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा-11 के विभिन्न वर्गों में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बायो ग्रुप में महक यादव प्रथम, मैथ्स ग्रुप में श्रुति यादव तथा कामर्स ग्रुप में श्रेया सिंह प्रथम रहीं। वहीं ह्यूमैनिटीज ग्रुप में सुनंदा यादव ने 96.28% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खाँ एवं चेयरपर्सन तरन्नुम खानम ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रबंधक नवाज अहमद खाँ ने सभी उपस्थित अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *