चन्दौली :- प्लांट डिपो,सिकटिया,वार्ड नंबर 14 पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में रिबॉर्न ट्रस्ट द्वारा लगातार पाँचवें निशुल्क चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया | शिविर में पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी के अनुभवी स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया | इस दौरान लगभग 150 से अधिक लोगों ने चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया वहीं करीब 20 से 25 लोगों के आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण किया गया साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया |

उक्त शिविर का नेतृत्व सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) द्वारा किया गया जो पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और 36 बार रक्तदान भी कर चुके हैं |

इस अवसर पर सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है | रिबॉर्न ट्रस्ट लगातार प्रयासरत है कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा जांच,उचित परामर्श एवं आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे | भविष्य में भी हम इसी प्रकार स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे |

इस अवसर पर रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट),विष्णु जैस,तनवीर अंसारी,अमनदीप कौर,इन्द्रजीत कौर,शिवानी सोनकर, श्रद्घा कुमारी,नितेश जैस,प्रिया जैस,आशा कुमारी, मुकेश जायसवाल,ईशा सोनकर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे | सभी के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |

इस कैम्प के आयोजन में विशेष रूप से डॉक्टर राहुल कुमार पुत्रः स्वर्गीय डा.अंजनी कुमार एवं डॉक्टर अफजल अली एवं सभासद प्रतिनिधि राकेश शर्मा की विशेष भूमिका रही इन्हीं के सहयोग से इस कैम्प का आयोजन हो पाया |

रिबॉर्न ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे,नगर के 25 वार्ड में निशुल्क कैम्प कराने के लिए रिबॉर्न ट्रस्ट प्रतिबद्ध है |

उक्त अवसर पर कैम्प में अतिथि के रूप में आरपीएफ इंस्पेक्टर पी के रावत, समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रशेखर यादव एवं कुंदन सिंह सहित इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ||

AKCLIVENEWS18 संवाददाता हयात हुसैन अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *