पुरानी पेंशन बहाली की मांग के साथ भंवरनाथ मंदिर परिसर में लगाया अशोक का पौधा

आजमगढ़। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विकासखंड बिलरियागंज के मिरिया ग्राम पंचायत में प्रस्तावित डेरी उद्घाटन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार, 5 अप्रैल 2026 को विकासखंड पल्हनी के अंतर्गत भंवरनाथ मंदिर परिसर में सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं मुख्य मार्गों के दोनों किनारों पर झाड़ू लगाई गई, घास की कटाई की गई, पॉलिथीन एकत्रित कर निस्तारण किया गया तथा दवा का छिड़काव भी किया गया।

इसी क्रम में सफाई कर्मियों ने भंवरनाथ मंदिर प्रांगण में अशोक का वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है और बुढ़ापे का सहारा भी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान समेत रामाश्रय कुमार, राज बहादुर चौधरी, विनोद कुमार, जागृति प्रसाद, कमलेश कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, बृजेश चौहान, अशोक चौहान, अनिल मौर्य, राधेश्याम मौर्य, हनुमान साह, श्रीकृष्ण यादव, जान मोहम्मद, अहसान, रियाजुद्दीन, ओम प्रकाश, उमेश यादव और रामबचन सहित विकासखंड पल्हनी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान भंवरनाथ मंदिर से सेहदा ग्राम पंचायत होते हुए मिरिया ग्राम पंचायत तक चलाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *