आजमगढ़, 6 अप्रैल 2026:

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विकासखंड बिलरियागंज की ग्राम पंचायत मीरीया में, जहां डेरी का उद्घाटन एवं जनसभा आयोजित होनी है, वहां कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गों और आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों के दोनों किनारों (पटरी) पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया, पॉलिथीन एकत्र कर बोरे में भरकर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। साथ ही घास की कटाई, चुना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया, ताकि क्षेत्र स्वच्छ एवं रोगमुक्त रह सके।

यह अभियान “मेरा जनपद, मेरा प्रदेश, मेरा ग्राम पंचायत – स्वच्छ और सुंदर रहे” की भावना के साथ चलाया जा रहा है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जय सिंह के नेतृत्व में विकासखंड पल्हनी के समस्त सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, अनिल मौर्य, बिचकेश यादव, ओमप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, राजबहादुर चौधरी, राम बच्चन, सुनील यादव, राधेश्याम, उमेश यादव, भगवान मौर्य, मिंटू, अशोक चौहान, राजेश कुमार, सुरेश यादव, सभाजीत यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य न केवल मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को सुदृढ़ करना है, बल्कि क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *