सरायमीर, आजमगढ़ | 04 अप्रैल 2026
सरायमीर कस्बे के ननदांव मोड़ पर 4 अप्रैल 2026 को आनंद फाउंडेशन के सौजन्य से Anant Ambani के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत गरीबों और छात्र-छात्राओं को लगभग 250 बैग वितरित किए गए। साथ ही 250 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री किट, जिसमें आटा, तेल, चावल और चीनी शामिल थे, प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त गरीब महिलाओं को 30 सिलाई मशीनें और 30 साइकिल भी वितरित की गईं।
स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 50 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त चश्मा व दवाइयां दी गईं। यह सेवा डॉक्टर सलीम उज़ेर अहमद (चश्मा महल) के सहयोग से संपन्न हुई।
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ननदांव मोड़ पर थाना अध्यक्ष सरायमीर द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को 50 हेलमेट वितरित किए गए और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वाशी सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पवई लाडपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरायमीर सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अबुल बशर, पत्रकार सरायमीर
