लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, जनपदभर के सफाईकर्मियों ने जताई संवेदना

आजमगढ़, 8 जनवरी 2026:

विकासखंड रानी की सराय में ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध सफाईकर्मी अनिल मौर्य का डेंगू व मलेरिया के इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद भर के सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि अनिल मौर्य पिछले कुछ समय से डेंगू और मलेरिया से पीड़ित थे, जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना से उनके परिवार सहित सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है।

मृतक के पैतृक गांव ग्राम पंचायत अनौरा, विकासखंड रानी की सराय में सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संदीप ज्ञानवीर समेत ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, पूर्व मंत्री नवीन कुमार चतुर्वेदी, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल चौहान, पंचरत्न सिंह, सोनू राजभर, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार व राजबहादुर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी परिवार इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती से मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है।

बताया गया कि अंतिम संस्कार आज दिनांक 8 जनवरी 2026 को दत्तात्रेय घाट, निजामाबाद (जनपद आजमगढ़) पर संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *