जिला कार्यालय हरिवंशपुर के पास होगा कार्यक्रम, पदाधिकारियों से समय पर पहुंचने की अपील
आजमगढ़। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) जनपद आजमगढ़ की जिला कमेटी द्वारा एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। जिला अध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिला कार्यालय, हरिवंशपुर स्थित नियर निरंकारी भवन के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वे 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
