आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल का CBSE कक्षा-10 का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विद्यालय की छात्रा साक्षी यादव ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिया रंजन ने 97.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर प्रियंका यादव ने 95.6% अंक हासिल किए। इसके अलावा आस्था सिंह (93.2%), अल्तमश तस्लीम (93.8%), निकिता तिवारी (93%), आर्य चौधरी (92.6%), शालिनी गौतम (91.6%), प्रिया यादव (91.4%) और नवनीत कुमार चौबे (91.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं छात्रों ने कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता हासिल की है।
विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के निरंतर प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा।
