आजमगढ़। शहर में फूड सेक्टर को नई पहचान देते हुए EFC – एवेरेस्ट फूड कोर्ट की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ मुकेरीगंज स्थित मोशन बिल्डिंग में किया गया। उद्घाटन अवसर पर रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया गया और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि EFC की पहली शाखा पहले से ही पहलवान तिराहे के पास सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जहां ग्राहकों का सकारात्मक रुझान देखने को मिला। इसी क्रम में अब दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है, जिससे शहरवासियों को बेहतर फूड विकल्प उपलब्ध हो सकें।

रेस्टोरेंट के संचालक आयान सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य आजमगढ़ के लोगों को बड़े शहरों जैसा स्वाद और गुणवत्ता प्रदान करना है। यहां मिलने वाले व्यंजनों का स्वाद अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के समान बताया जा रहा है, जिससे युवाओं में खासा आकर्षण देखा जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के रेस्टोरेंट खुलने से शहर में आधुनिक फूड कल्चर को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। ग्राहकों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए कंपनी भविष्य में और विस्तार की योजना भी बना रही है।

इसके अलावा, संचालक द्वारा निकट भविष्य में एक नए BLCC सैलून के शुभारंभ की भी तैयारी की जा रही है, जिसका कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है और अगले महीने इसके उद्घाटन की संभावना है।

EFC की इस नई पहल को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर नए स्वाद का आनंद ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *