नवागत आयुक्त ने संभाला कार्यभार, सुशासन व पारदर्शिता पर जोर

संवाददाता हामिद अली,

गोण्डा 21 अप्रैल 2026 देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त महोदया श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी के आगमन पर आज गोंडा के सर्किट हाउस में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। आयुक्त महोदया के आगमन पर सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर आयुक्त महोदया ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाने की बात कही।

 

आयुक्त महोदया ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जायेगा, जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान अपर आयुक्त व संयुक्त विकास आयुक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *