डीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने वर्तमान एमएलसी पर उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप

आजमगढ़ जनपद के तरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर मठिया गांव निवासी राममिलन चंद्रमा पुत्र श्रीपत ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है । पीड़ित का कहना है कि बिशुनपुर मठिया गांव निवासी वर्तमान में समाजवादी पार्टी से एमएलसी लाल बिहारी यादव पुत्र मीता यादव उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं इस संबंध में पीड़ित ने आजमगढ़ जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *