मऊ। जिले के सदर पशु अस्पताल में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 1962 पशु एंबुलेंस सेवा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केक काटकर और मिठाइयाँ बांटकर कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम मैनेजर मजहर हुसैन ने कहा कि 1962 एंबुलेंस के स्टाफ पशु स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ की निष्ठा, मेहनत, ईमानदारी, बहादुरी और समर्पण की बदौलत दूरदराज के गांवों में भी बीमार एवं लाचार पशुओं को समय पर उपचार मिल पा रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज के अभाव में पशुओं की स्थिति दयनीय हो जाती थी, लेकिन अब 1962 एंबुलेंस सेवा एक कॉल पर पहुंचकर पशुओं को समुचित इलाज उपलब्ध करा रही है, जिससे अनेक पशुओं को नया जीवन मिल रहा है।

 

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. आर. बी. चौरसिया, प्रोग्राम मैनेजर मजहर हुसैन, सिद्धार्थ, हिमांशु कुमार, डॉ. पंकज, डॉ. मोनू, डॉ. आलोक, डॉ. पवन सहित पैरावेट एवं पायलट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *