आजमगढ़ अटेवा के शिक्षक एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा बिटिया के शादी के उपलक्ष्य में आज रविवार को आम एवं अमला का पौधा लगाते हुए।

अटेवा के कोषाध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा के बिटिया के शादी के उपलक्ष्य में उनके पैतृक आवास खुजिया ग्राम पंचायत सरदारपुर में आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को पौधा लगाया गया। कन्हैया विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि मेरे बेटी के शादी के उपलक्ष्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया मैं सरकार से यही कहना चाहता हूं कि पौधरोपण के माध्यम से हम लोगों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए अटेवा के मीडिया प्रभारी संजय यादव ने बताया कि बेटी के शादी के उपलक्ष्य में पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक हम लगातार इसी तरह अपने बुढ़ापे के सहारा पुरानी पेंशन मांगते रहेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि शादी/विवाह हो सालगिरह हो बर्थडे हो वहां पहुंचकर हम लोग पौधा जरूर लगाते है और सरकार से लगातार अपनी हक के लड़ाई के मांग करते हैं OPS हमारे बुढ़ापे का सहारा है सरकार को इसे लागू करना चाहिए माननीय प्रधानमंत्री जी से मुख्यमंत्री जी से मैं अपील करता हूं पुरानी पेंशन जरूर बहाल हो ओंकारनाथ ने बताया कि बिटिया के शादी के उपलक्ष्य में आम का पौधा लगाया गया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और सरकार से अपने हक की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई गुलाब चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के प्रेरणा से लगातार हम लोग पौधा लगा रहे हैं सरकार से हम अपनी पुरानी पेंशन की मांग करते हैं रमेश यादव ने बताया सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में पौधरोपण के माध्यम से हम लोग पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं करते रहेंगे अभय चौहान ने बताया कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार हम लोगों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है सुनील सिंह ने बताया की एक कर्मचारी का हक पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए बृजेश चौहान ने बताया कि पेंशन हमारे जीवन का आधार है इसे लागू होना चाहिए राधेश्याम सिंह ने बताया कि जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा

आज के पौधरोपण में अटेवा के शिक्षक रमेश यादव मीडिया प्रभारी संजय यादव ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला महामंत्री ओंकारनाथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया कार्यालय सचिव सुनील सिंह ब्लॉक प्रवचन कबीर चौहान बृजेश चौहान महेंद्र शर्मा राधेश्याम सिंह रमेश कुमार शैलेश कुमार कमलेश आदि लोग मौजूद रहे

ग्राम पंचायत सरदारपुर

खुजिया

विकासखंड सठियाव

जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *