आजमगढ़ में ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, चुनाव में देरी की स्थिति में अंतरिम व्यवस्था की उठाई मांग

आजमगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, उ0प्र0 की जनपद इकाई की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इसमें मांग की गई है कि यदि 26 मई 2026 तक ग्राम पंचायतों के चुनाव संपन्न नहीं होते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही पंचायतों के संचालन का अधिकार दिया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से मिल रही सूचनाओं के अनुसार 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन निकट भविष्य में चुनाव कराए जाने की कोई स्पष्ट संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसी स्थिति में पंचायतों के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। संगठन ने तर्क दिया कि पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों में प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायतों में पंद्रहवें वित्त आयोग, राज्य वित्त और मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान 26 मई से पहले कराया जाना आवश्यक है, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।

संगठन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पंचायतों के सुचारु संचालन और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए इस विषय पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिया जाए। ज्ञापन पर जनपद के कई ग्राम प्रधानों और पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

जाहिद खान मीडिया प्रभारी

मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान अरविंद, राहुल गौतम सौरभ चौहान जमशेद प्रधान उस्मान प्रधान अमित यादव राम सिंगर यादव प्रधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *