विकास भवन समेत ग्राम पंचायतों में सफाई, दवा व चुना छिड़काव

आजमगढ़। विश्व श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।

1 मई 2026 को विकास भवन परिसर में सड़क के दोनों किनारों, भाजपा कार्यालय के आसपास सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया। इसके साथ ही दवा और चुना का छिड़काव कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।

अभियान के तहत हाट-बाजार, टोला-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सफाई की गई। वर्तमान में फैल रहे विभिन्न रोगों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए यह अभियान और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं और अपने आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, महेश यादव, सुनील यादव, रामबचन, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्णा यादव, रामसामऊज, सुनील कुमार, मनोरमा, सुकून, अजय मौर्य, भारती सिंह, सुकुमार, अतुल कुमार, जावेद सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *