आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE), नई दिल्ली द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
मानविकी वर्ग की छात्रा अंजली यादव ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गणित वर्ग की छात्रा फूटी यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानविकी वर्ग की महक राय ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान, अंजली सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, दिव्या तिवारी ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पंचम स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त निलय सिंह एवं जीव विज्ञान वर्ग के पीयूष पाण्डेय ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सिमरन यादव, शिवांगी राय तथा जागृति त्रिपाठी ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सुधांशु पाण्डेय ने 93.4 प्रतिशत, नवनीत यादव ने 93 प्रतिशत तथा ब्यूटी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। दिव्या तिवारी, हानिया खान, खुशी गोंड, सिमरन यादव एवं साक्षी यादव ने चित्रकला विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं पवन्या यशस्वी ने भारतीय संगीत तथा महक राय ने राजनीति विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के कठिन परिश्रम का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है तथा विद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल स्तर पर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया था।
