आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान महिला शासक थीं, जिन्होंने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। उनका जीवन आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने शिक्षा, धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव याद किए जाएंगे। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, त्याग और सुशासन का प्रतीक है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *