आजमगढ़। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के उत्तर प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव के पिता के निधन पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं अटेवा पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके इलाज के दौरान निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उनके पैतृक गांव इशहाकपुर, विकासखंड अतरौलिया पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

दिवंगत की अंतिम यात्रा में शामिल होकर कमरिया घाट पर हुए दाह संस्कार में भी लोगों ने सहभागिता की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने दिवंगत के सामाजिक योगदान को याद किया।

अंतिम यात्रा में अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप, महेंद्र कुमार, विदुल, मुरली यादव सहित अनेक कर्मचारी नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम विकासखंड अतरौलिया के ग्राम पंचायत इशहाकपुर, जनपद आजमगढ़ में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *