इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय द्वारा 196 जरूरतमंदों को कराया गया भोजन वितरण
मुगलसराय, चंदौली। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय की टीम ने शनिवार, 30 मई 2026 को गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने 196 भोजन पैकेट की व्यवस्था कर विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।
इंडियन रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य “भूखा न सोए कोई अपना” के संकल्प को साकार करना है। इसी उद्देश्य के तहत टीम नियमित रूप से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग और समर्थन से यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी इसी तरह नि:स्वार्थ भाव से सेवा जारी रहेगी।
इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान एवं महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का सहयोग ही टीम की ताकत और प्रेरणा है।
भोजन वितरण कार्यक्रम में फरमान, शोएब, फैयाज अंसारी, आशिफ हुसैन, मोहम्मद शाकिब, शाहरुख, मोहम्मद हुसैन, फैसल और हयात सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इंडियन रोटी बैंक की टीम ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे इस मानवीय अभियान में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
रिपोर्ट: हुसैन अहमद
चंदौली
