कैलाशपुरी में 24 मई से शुरू होगा “नन्द समर कैंप 2026”, बच्चों और युवाओं को मिलेगी विभिन्न विधाओं की ट्रेनिंग
मुगलसराय, चंदौली। नन्द बॉक्सिंग एकेडमी एवं सेल्फ डिफेंस योगा ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय “नन्द समर कैंप 2026” का शुभारंभ 24 मई 2026 से किया जा रहा है। कैंप के संयोजक कुमार नंद जी ने बताया कि इस प्रकार के कैंप का आयोजन उनके द्वारा विगत 6 वर्षों से लगातार किया जाता रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कैंप का आयोजन नहीं हो पाया था, जिससे बच्चे एवं अभिभावक काफी परेशान थे। लोगों के विशेष आग्रह पर पुनः इस समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जो अब लगातार आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले महीनों में संस्था द्वारा कई आकर्षक कार्यक्रमों की योजनाएं बनाई गई हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद की जाएगी।
कुमार नंद जी ने बताया कि इस कैंप में अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में बच्चों एवं युवाओं को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी। इनमें डांस, मेहंदी, ब्यूटीशियन, सेल्फ डिफेंस, ड्राइंग, स्पोकन इंग्लिश, मॉडलिंग, योगा एवं बॉक्सिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार, मात्र 199 रुपये में प्रतिभागियों को सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कैंप का आयोजन 📍 Economics Point, Near Laxmi Public School, Kailashpuri, Mughalsarai में किया जाएगा।
कार्यक्रम से जुड़े प्रशिक्षकों एवं आयोजकों का कहना है कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, फिटनेस, कला एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।
रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें — 📞 9918429167, 838193091
![]() |
रिपोर्ट: हुसैन अहमद
चंदौली

