हिंदी पत्रकारिता दिवस पर चंदौली प्रेस क्लब द्वारा गोष्ठी एवं स्मारिका का विमोचन

चंदौली। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को चंदौली प्रेस क्लब द्वारा गोष्ठी एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, सेवा और सत्य की यात्रा पर आधारित स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट वक्ताओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. विशिष्ठ द्विवेदी ‘अनूप’ एवं पूर्व संपादक जनसंदेश टाइम्स वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व, पत्रकारों की जिम्मेदारियों तथा समाज में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही पत्रकारिता को सेवा और सत्य की यात्रा बताते हुए निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता पर बल दिया गया।

गरिमामय वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *