चंदौली की मजलिस की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
चंदौली, 02 जून 2026 (मंगलवार)। पचफेडवा स्थित एसएम पब्लिक स्कूल में चंदौली की मजलिस की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जनाब डॉ. अलाउद्दीन कादरी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव वकील शेख मंसूरी ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव तथा नगर के सभी वार्डों में जनसंपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और संगठन को चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मेन एवं यूथ बॉडी के कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एजाज अली को विधानसभा अध्यक्ष सकलडीहा, महताब आलम को नगर अध्यक्ष मुगलसराय, आसिफ इकबाल को विधानसभा अध्यक्ष युवा सकलडीहा, फैज रजा को विधानसभा महासचिव युवा सकलडीहा, मेराज शेख को विधानसभा संयुक्त सचिव चकिया तथा इकरारूल हक को ब्लॉक अध्यक्ष चकिया नियुक्त किया गया।
बैठक में युवा जिला अध्यक्ष शेख मोहिउद्दीन, अब्दुल कय्यूम, मौला अली, सलमान शेख, हाफिज इरफान, अब्दुल रब, मिन्हाज अहमद, अतहर जमाल, शमशाद अंसारी, फारूक अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

