अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा स्थित उद्योग विद्यालय इंटर कालेज के पास सोमवार की सुबह सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मौके से आपत्तिजनक दवाएं, जहरीला पदार्थ का रैपर मिला। उसके पास मिले मोबाइल से पहचान हुई। कोयलसा स्थित उद्योग विद्यालय में सुबह छात्र पढ़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान युवक ने उन्हें बुलाकर कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। छात्र नजरअंदाज कर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो युवक की मौत चुकी थी। छात्रों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर पाकर बूढ़नपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामनिहाल वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पास मिले मोबाइल से युवक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर खुरासीन गांव निवासी मिथुन (25) के रूप में हुई। भाई ने बताया कि मिथुन रात में अक्सर घर से गायब हो जाता था। सुबह घर पहुंचता था। घर से दो किलोमीटर दूर चार बच्चों की मां के साथ उसका संबंध था। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। दो साल पूर्व पिता रामपलट की मौत हो गई थी। अतरौलिया थानाध्यक्ष सविंद्र राय ने बताया कि मौके से सेक्सवर्धक दवाएं, वैसलीन, जहरीले पदार्थ का रैपर मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *