तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन गांव में रविवार की रात मकान के चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर 40 हजार नकदी सहित तीन लाख से अधिक के जेवर उठा ले गए। सोमवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन गांव निवासी विजय बहादुर सिंह के परिवार के लोग रविवार की रात घर के चैनल में ताला बंदकर सो रहे थे। रात में चोर कटीले तार काटने के बाद चहारदीवारी फांदकर अंदर आ गए। इसके बाद चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। भीतर सो रहे लोगों के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद अन्य सात कमरों के ताले तोड़कर घर खंगाल डाला। गोदरेज की आलमारी, दो बाक्स, एक अटैची का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। परिवार के लोग सुबह उठे तो उनका कमरा बाहर से बंद था। इस पर फोन से पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग भी पहुंच गए। विजय बहादुर सिंह ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इस पर बोगरिया चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की फिल्ड यूनिट ने भी मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *