चन्दौली पुलिस का सराहनीय कार्य, 111 खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट/सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभिन्न स्थानों से कुल 111 गुमशुदा एवं खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।
बुधवार को पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर स्वाट एवं सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं सतत प्रयास के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।
बरामद मोबाइलों में अलीनगर थाना क्षेत्र से 2, सैयदराजा से 8, बबुरी से 3, मुगलसराय से 12, धीना से 11, चंदौली से 25, चकिया से 2, चकरघट्टा से 5, नौगढ़ से 2, सकलडीहा से 27, कंदवा से 2, धानापुर से 2, शहाबगंज से 3 तथा सर्विलांस सेल से 7 मोबाइल शामिल हैं।
इस सराहनीय कार्य में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, आदित्य कुमार पांडेय, मन्टू सिंह तथा कांस्टेबल अजीत सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार एवं गणेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

