महंगाई, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों व नेताओं ने सोमवार को निर्वतमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सपा के निर्वतमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि गांव-गांव में प्रधान व अन्य कर्मचारियों के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यक्रम आयोजित कराकर भाजपा नेताओं का राजनीतिक भाषण कराया जा रहा है। जिसमें कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहते हैं। भाजपा सरकार धर्म, जाति के आधार पर योजनाओं के लिए लाभार्थियों का नाम नोटकर उन्हें शपथ दिलाकर झूठे वादे कर रही है। कार्यक्रम के नाम पर लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। सरकार मुख्य मुद्दे से जनता का ध्यान भटका रही है। हर घर नल से जल योजना के तहत गांव से शहर तक पक्की सड़कें व नालियां तोड़कर उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। मरम्मत करने के लिए कहने पर ठेकेदारों द्वारा धमकाया जाता है। तहसीलों और थानों पर मनमाने ढंग से कार्य कर गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता थानों में बैठकर धर्म, जाति के आधार पर फर्जी मुकदमों में गरीबों को फंसा रहे हैं। भाजपा पोषित बड़े अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। दलालों के चलते मरीज ठगे जा रहे हैं। ऑपरेशन के नाम पर मनमानी वसूली हो रही है। विद्युत कनेक्शन बढ़ाने के कारण ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहे हैं। क्षमता वृद्धि कम होने के कारण सिंचाई कार्य बाधित है। बुवाई के लिए साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिल पा रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। अगर जनता के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी धरना-प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, डा. संग्राम सिंह यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, बेचई सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, डा. रामदुलार राजभर, करुणाकांत मौर्य, विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, प्रवक्ता अशोक कुमार यादव, इंजीनियर लालचंद यादव, कमलेश यादव, राजेश यादव, अनुराग यादव,
