पर्यावरण दिवस पर इंडियन रोटी बैंक टीम ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मुगलसराय, चंदौली। इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय चंदौली टीम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 05 जून 2026 को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान, टीम के सक्रिय सदस्य फरमान अहमद, फैसल एवं पर्यावरण जिला प्रभारी टिंकू शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की शपथ भी ली।

इंडियन रोटी बैंक टीम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में आगे आकर योगदान देना चाहिए। टीम की ओर से यह संदेश दिया गया कि पौधारोपण के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. हाजी हुजैफा, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ रजा, मोहसिन आजम, फरमान अहमद, फैयाज अंसारी, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख खान, नूर मोहम्मद, सरफराज अहमद, तैय्यब, शाकिब, जकी, सोनू, गुड्डू, फहद हुसैन, शागिल जमाल, आशिफ हुसैन, शफकत अबरार, सोनी विश्वकर्मा, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफराज, सलामुद्दी, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैजान, सौरभ सिंह, फैज आलम, मस्तान अहमद, हयात एवं अमिताभ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *