दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. विपिन यादव एवं अध्यक्ष पूजा सिंह ने आज करतालपुर बाईपास स्थित आजाद टेक्निकल इंस्टिट्यूट में कैंसर जागरूकता अभियान चलाया।

कार्यक्रम में 13 से 21 साल की उम्र के 30-40 छात्र-छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, बचाव और वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. विपिन यादव ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव वैक्सीनेशन से संभव है। वैक्सीन कब और किस स्टेज में लगवानी चाहिए, इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

14 से 15 साल तक की उम्र की बालिकाओं के लिए सदर हॉस्पिटल में वैक्सीन बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध है।

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत डॉ. विपिन यादव के यादव क्लिनिक में यह वैक्सीन मात्र ₹1450 में लगाई जा रही है। जबकि बाजार में इसका मूल्य ₹2000 से अधिक है।

डॉ. विपिन यादव का बयान:

“समय पर वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे आसान तरीका है। माता-पिता से अनुरोध है कि अपनी बेटियों को 14-15 साल की उम्र में जरूर वैक्सीन लगवाएं।”

अध्यक्ष पूजा सिंह का अपील:

“दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य है हर बेटी को सुरक्षित भविष्य देना। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस वैक्सीनेशन का लाभ उठाएं और अपने आसपास भी जागरूकता फैलाएं।”

ट्रस्ट ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने घर-परिवार और समाज तक पहुंचाएं।

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट

ब्रांड एम्बेसडर: डॉ. विपिन यादव, यादव क्लिनिक

अध्यक्ष: पूजा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *