रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा की संयुक्त टीम द्वारा रेल संपत्ति चोरी करने वाले एक व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली
गोण्डा,आज दिनांक 20.12 .2023 को निरीक्षक प्रणय कुमार साथ सहायक उप निरीक्षक वासुदेव शुक्ला
हेड कांस्टेबल श्रीराम, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह सभी अपराध आसूचना शाखा गोंडा एवं सउनि अवधेश कुमार यादव, कांस्टेबल श्रवण कुमार साहनी, कांस्टेबल दीपक सभी रेसुब पोस्ट गोंडा द्वारा दौरान अपराधिक निगरानी के दौरान पश्चिमी यार्ड पुराना माल गोदाम साइड सीसेई सिग्नल निर्माण, सीसेई कार्य गोण्डा, डीजल शेड जाने वाली सड़क पर IOW कार्यालय गेट के सामने एक व्यक्ति राहुल श्रीवास्तव उर्फ मोहित लाला पुत्र सुनील कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम दूल्हापुर उमेद जोत, थाना नगरकोतवाली, जिला गोंडा उम्र 33 वर्ष को रेलवे में प्रयोग होने वाला दो बंडल केवल के साथ पकड़ा गया तथा उक्त रेल संपत्ति के संबंध में पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि सीसेई सिग्नल निर्माण कार्यालय में रखें केबुल के ढेरों में से दो बंडल निकालकर बोरी में रखकर झाड़ी में छिपा दिया था जिसे रात्रि में मौका पाकर साइकिल पर लादकर ले जा रहा था किसी चलते फिरते कबाड़ी को बेचकर उससे प्राप्त पैसे से अपने नशे की आदतों को पूरी करता। उक्त रेल संपत्ति को चुरा कर ले जाने वह अपने पास रखने के बावत अधिकार पत्र की मांग की गई तो मौके पर कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त जुर्म 3RP(UP)Act बनता पाकर समय 01.35 बजे हिरासत रेसुब लिया गया। बरामद माल रेल संपत्ति को जब्त कर बाद मौके की कारवाई पूर्ण कर पोस्ट हाजा पर उपस्थित हुए। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध रेसुब पोस्ट गोंडा पर मुकदमा अपराध संख्या 09/ 2023 U/S 3RP(UP)Act सरकार बनाम राहुल श्रीवास्तव उर्फ मोहित लाला दिनांक 20.12.2023 पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उनि विजय कुमार तिवारी रेसुब चौकी डीजल शेड द्बारा की जा रही है। बरामद रेल सम्पति की अनुमानित कीमत 12,400.00(बारह हजार चार सौ) आंकी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *