24 घण्टे के अंदर नाबालिग लड़की से छेडछाड करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

मनकापुर तहसील संवाददाता वहीदुद्दीन
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की से छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त अभिषेक सिंह को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 22.12.2023 को थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ स्कूल से घर जाते समय छेड़छाड की थी तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *