आजमगढ़। जिले में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SKP इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सागर कुमार रेंगू एवं सह-निरीक्षक नीरज कुमार ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस टीम ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, ओटीपी और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने के प्रति जागरूक किया।

बताया गया कि सदर कोतवाल योगेन्द्र मिश्रा एवं उपनिरीक्षक सागर कुमार रेंगू के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल-कॉलेज के छात्रों के साथ आमजन को भी साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

रिपोर्ट— पूजा सिंह, आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *