राष्ट्रीय सवर्ण आयोग से लेकर आरक्षण व्यवस्था में बदलाव तक… आजमगढ़ में सवर्ण समाज ने उठाई कई अहम मांगें!

आजमगढ़ में सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की पहल की है।

ज्ञापन में राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन, आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए आर्थिक आधार को प्रभावी महत्व देने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC के नए नियमों की समीक्षा और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के कथित दुरुपयोग की रोकथाम के लिए आवश्यक कानूनी एवं प्रक्रियात्मक सुधार की मांग की गई है।

ज्ञापन के मुताबिक, 6 सितंबर को चक्रपानपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में हुई बैठक में विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि आर्थिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर लोगों की वास्तविक जरूरतों को भी नीतियों में पर्याप्त महत्व मिलना चाहिए।

ज्ञापन में एक स्वतंत्र और अधिकार-संपन्न राष्ट्रीय सवर्ण आयोग गठित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *